मानसून ने दी दस्तक। चारधाम यात्रा प्रभावित।

(30 जून 2022)  
      देश के तमाम हिस्सों की तरह उत्तराखण्ड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है, जिस कारण राज्य के तमाम हिस्सों में रुक रूककर हो रही बारिश से आम जन जीवन के साथ साथ चारधाम यात्रा पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। भारी बारिश की वजह से चार धाम यात्रा के तमाम रुट जगह जगह लेंडसलाइड की वजह से बंद पड़े हैं।
बारिश की वजह से केदारघाटी में केदारनाथ हेतु संचालित होने वाली तमाम हेली सेवाएं भी अस्थाई रूप से बंद कर दी गयी हैं।
गौरीकुण्ड रुद्रप्रयाग नेशनल हाईवे भी सोनप्रयाग के निकट भूस्खलन के कारण अवाजाही हेतु बंद पड़ा है और मुनकटिया के समीप पहड़ी से बॉलर एवं मलवा आने के कारण एक वाहन चपेट में आने की खबर है जिसमें 1 ब्यक्ति की मृत्यु एवं 5 लोगों के घायल होने की खबर है।
श्रीनगर के निकट सिरोबगद में भी सुबह से ही लगातार पहाड़ी से मलवा खिसक रहा है जिस कारण रुट को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
(फोटो प्रतीकात्मक) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।