गरीबों में बाँट दिए 600 करोड़, अपने लिए बस एक घर और पुराना स्कूटर

         यूँ तो आज भी देश में कई दानवीर खुलकर समाज हित में दान करते रहते हैं और जरूरतमंद इसका फायदा भी लेते है, इन्ही दान वीरों में से एक अजब-गजब मामला सामने आया है जिसमें एक मशहूर उद्योगपति ने अपने उद्योग काल के 50 सालों की कुल कमाई 600 करोड़ रूपए गरीबों के हित में एवं जरूरतमंदो की सेवा में दान कर दिए और खुद के लिए मात्र एक घर और एक पुराना स्कूटर ही साथ रखा।


              
        जी हाँ हम बात कर रहे हैं कलयुग के दानवीर मुरादाबाद के मशहूर उद्योगपति एवं समाजसेवी डॉ अरविन्द कुमार गोयल की जो अपने पूर्व में किये दान पुण्य एवं समाजसेवा के लिए गरीबों व जरूरतमंदो में पूर्व से ही काफी चर्चित हैं और एक बार फिर गरीबों तक ही सीमित नहीं अपितु पूरे देश में अपने द्वारा किये गए 600 करोड़ के दान से चर्चा में हैं।


     इस बार चर्चा का विषय यह रहा कि उन्होंने अपने पूरे 50 साल की कमाई 600 करोड़ रूपए ही जरूरतमंदो के हित हेतु दान कर दिए हैं और अपनी कुल सम्पति में से अपने रहने हेतु एक मकान और एक पुराना स्कूटर ही अपने पास रखा है जिस पर वो आम ब्यक्ति की तरह ही खुलेआम ऑफिस या बाजार जाया करते थे।

        डॉ गोयल कई राज्यों में पूर्व से ही स्कूल,ओल्ड ऐज होम, अस्पताल  इत्यादि चलाते हैं वे 225 स्कूलों के मालिक हैं उसमें से 75 स्कूल कोरोना काल में लोगों की मदद करने के कारण बंद हो चुके हैं।

     डॉ गोयल बुजुर्गों में खासे पॉपुलर हैं वे समय समय पर ओल्ड ऐज होम में जाते और बुजुर्गों से स्नेह पूर्वक मिलते हैं और उनकी हर संभव मदद करते हैं, ओल्ड ऐज होम में रह रहे बुजुर्ग एवं अनाथ भी उन्हें अपने बेटे भाई की तरह मानते हैं। तमाम समाजसेवी कार्यों हेतु इन्हें कई पुरस्कार के साथ राष्ट्रपति द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है।
                                   
                                                              - अंकित तिवारी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr