बेजुबानों की भी मददगार रुद्रप्रयाग पुलिस


श्री केदारनाथ धाम में ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस जवानों द्वारा देखा कि धाम मे विचरण कर रहे एक बेजुबान पशु यानि खच्चर के पीछे के बायें पैर में पानी का लोटा फंसा हुआ था। जिस कारण यह बेजुबान प्राणी काफी परेशान था। सम्भवतः दिन भी काफी हो गये होंगे, क्योंकि खच्चर के इस पैर पर बदबू भी आ रही थी। मदद करनी थी पर कैसे करें? खच्चर के नजदीक पहुंचो तो ये भाग जा रहा था। ऐसे में एक अनुभवी खच्चर संचालक की मदद से व अन्य पुलिस कार्मिकों के सहयोग से खच्चर को काबू में लाया गया। उसे प्यार से सहलाया गया। 
जब उसे यानि खच्चर को भी आभास हो गया कि इन लोगों द्वारा उसकी इस अनचाही समस्या का समाधान किया जा रहा है तो उसके द्वारा भी सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए यानि बिल्कुल शान्त रहते हुए इस पूरी प्रक्रिया यानि लोटे को निकाले जाने तक शान्ति बनाये रखी गयी। जैसे ही खच्चर के पैर से लोटा निकला, निकटवर्ती पशु चिकित्सालय से आवश्यक दवाई इत्यादि का प्रबन्ध करने के उपरान्त खच्चर को छोड़ा गया पहले तो वह धरती में खूब लोट पोट हुआ तदोपरान्त चेतक सी चाल भरते हुए वहां से न जाने कहां को भाग गया। श्री केदारनाथ धाम आजकल हो रही बारिश के साथ-साथ अत्यधिक कोहरा भी लग रहा है। कोहरे के कारण यह खच्चर इन मददकर्ताओं की नजरों से ओझल हो गया। 
खैर इस छोटी सी मदद से काफी राहत महसूस कर रहा होगा वो अब।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr