बद्रीनाथ: श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन की वार्षिक बैठक संपन्न।

श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन की वार्षिक बैठक आज दिनांक 02-07-2022 को कर्नाटक भवन श्री बद्रीनाथ धाम में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष श्रीकांत बडोला जी के द्वारा की गई। 
बैठक में संगठन संरक्षक/समाज के दिवंगत तीर्थ पुरोहितों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कि गयी। बैठक का संचालन/भविष्य की कार्ययोजनाओ का ब्यौरा सचिव गौरव पचंभैया एवं वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल पंचभैया जी द्वारा दिया गया।

वार्षिक बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा होकर प्रस्ताव पारित हुए-:
1- श्री गणेशचतुर्थी महोत्सव श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य रूप से मनाया जाएगा।
2- एक धार्मिक यात्रा का आयोजन अप्रैल माह में संगठन द्वारा संचालित किया जाएगा।
3- मास्टर प्लान के विषय पर संगठन, श्री बदरीश पंडा पंचायत एवं प्रभावित परिवारों के साथ है। इसके साथ ही संगठन एवं समाज के उत्थान के लिए कई विषयों पर चर्चा हुई।
वार्षिक बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों/प्रबंधकारिणी सदस्य , संगठन सदस्य ,श्री बदरीश पंडा पंचायत के पदाधिकारी/सदस्य एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।