हरिद्वार : लोक सेवा आयोग नें पटवारी परीक्षा के नकलचियों के नाम किये सार्वजनिक! - डिजिटल पत्र। digitalpatr


उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा विगत दिनों आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी ) की भर्ती में नकल करने वाले अभ्यर्थियों के नाम अपनी वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किये हैं, नाम के साथ उन अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक भी आयोग द्वारा साझा किये गए हैं। आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुवे अनुचित साधनों से परीक्षा देने का हवाला उन अभ्यार्थियों के संबंध में दिया है। पटवारी परीक्षा के साथ संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 2021 में भी अनुचित तरीके से परीक्षा देने वालों के नाम सार्वजनिक किये हैं। और उन तमाम अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाने की पुष्टि की है।
जानकारी के लिए बता दें कि आज ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नकल विरोधी क़ानून जारी किया गया है जिसमे सजा का प्रावधान इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए स्पष्ट रूप से किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।