साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) की कीमत के 82 मोबाइल फोन बरामद



वर्ष 2022 में साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने  सम्बन्धी  शिकायतों पर कार्यवाही कर रू0 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) की कीमत के 82 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये ।

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी स्पेशल ऑपरेशन महोदय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से जनपद देहरादून  से खोये गये कुल 82 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये । बरामद किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 30-06-2022 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा उनके स्वामियों क्रमशः - संजय कुमार बडोनी,बनी राय,साहिल चौहान,अमित कैन्तुरा,राकेश तथा दिलखुश कुमार निवासी जनपद देहरादून के सुपुर्द किया गया । अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
बरामदगी :- 82  स्मार्ट फोन
कीमत :- 14,73,432/- (चौदह लाख तिहत्तर हजार चार सौ बत्तीस ) 
नोट :-मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा  मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है ।
*अपील- श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे ।*
पुलिस टीम :-
01. श्री नीरज सेमवाल – पुलिस उपाधीक्षक  स्पेशल ऑपरेशन
02. श्री सतबीर बिष्ट- प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल
03. उ0नि0 प्रमोद खुगशाल- साइबर क्राइम सैल
04. उ0नि0 शिल्पा सैनी- साइबर क्राइम सैल
05. हे0का0 प्रशिक्षु नवनीत सिंह रावत- साइबर क्राइम सैल
06. हे0का0 प्रशिक्षु प्रदीप चौहान- साइबर क्राइम सैल
07 कानि0 किरण कुमार एसओजी देहरादून
08. कानि0 हरीश जोशी,कानि0 यादव सिंह,म0का0 ज्योति आर्य,म0का0 रचना निराला - साइबर क्राइम सैल

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr