रुद्रप्रयाग बाजार में यात्रियों से भरी बस के हुए ब्रेक फेल... बाल-बाल बची जानें
1july2022
रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के निकट एक यात्री बस के अचानक ब्रेक फेल हो गये, बस के ब्रेक न लगने से बस की चपेट में चार अन्य यात्री वाहन भी आ गये, बस की चपेट में आये वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये, समय पर बस चालक ने बस को सड़क के किनारे बनी नाली से टकरा दिया, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस दौरान जाम की स्थिति भी बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।
आज सुबह करीब साढ़े दस बजे कर्णप्रयाग की ओर से आ रही यात्रियों से भरी बस आ रही थी, रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास ढलान में बस के ब्रेक फेल हो गये। ब्रेक फेल होने के बाद बस से लोगों की चीखने चिल्लाने की आवाजे आने लगी और इस बीच बस की सड़क में खड़ी तीन से चार वाहनों में भी टकरा गई, बस को टक्कर से ये सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं बस चालक ने सूझबूझ से बस को सड़क किनारे बनी नाली से टकरा दिया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस में गुजरात के 15 से 18 यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ भगवान के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें