बद्रीनाथ हाइवे सिरोबागड में दो दिन से बंद।
बद्रीनाथ हाइवे रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से 15 कीलोमीटर ऋषिकेश की ओर सिरोबागड नामक स्थान पर लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण बाधित है जिस कारण यत्रियों को खासी दिक्कतों का शामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा वाहनो की सुचारु रूप से आवाजाही हेतु खांकरा- डूंगरीपंथ मार्ग की और रुट को डाईवार्ट किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि सिरोबगड लैंड्सलाइड जोन कई वर्षो से नासूर बना हुवा है जिसके कारण इस स्थान पर हाइवे को दूसरी ओर बनाया जा रहा है जो अभी निर्माणधीन है।
हाइवे जाम के कारण दोनों ओर वाहनो की लम्बी कतारें लगी हुयी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें