अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड : मुख्यमंत्री ने दिए अंकिता के परिजनों को 25 लाख रूपए की आर्थिक मदद के निर्देश। Ankita Bhandari case। Vanantra Resort Rishikesh। Pulkit Arya

                      महज 19 साल की एक बच्ची जिसने इस छोटी उम्र में ही कुछ कर गुजरने के सपने देखे थे, जो अपने परिवार की आर्थिकी ठीक करने को घर से दूर परिवार से अलग रहकर काम कर रही थी, जिसने सपना देखा था कि उसका भी एक पक्का मकान हो, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था जो पहली कमाई मिलने से पहले ही वह मासूम बच्ची अपने आस पास मौजूद दानवों का शिकार हो गई। अंकिता भंडारी का परिवार बेहद गरीब परिवार है पिता पशुपालन और माँ आंगनबाड़ी में काम घर का गुजारा करते हैं एक छोटा भाई जो अभी पढ़ रहा है। जबसे अंकिता की हत्या हुयी है परिवार की आर्थिक स्थिति और भी बदतर हुयी है।

                    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की ओर से अंकिता के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा की पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री धामी ने हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलवाये जाने का भी परिजनों को आश्वासन दिया है।
            

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।