अंकिता भंडारी हत्याकाण्ड : जेल से पहली बार आयी हत्यारों की तश्वीर। Ankita Bhandari Case। Pulkit Arya। Vanantra resort।

                    वनंतरा रिसोर्ट में महज कुछ ही दिनों से बतौर रिसेप्सिनिस्ट काम कर रही 19 साल की मासूम अंकिता भण्डारी के निर्मम हत्यारे रिसोर्ट के मालिक पुलकित आर्य जो कि पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य के पुत्र हैं, रिसोर्ट कर्मचारी अंकित व रिसोर्ट के प्रबंधक सौरभ की तस्वीरें पहली बार जेल जाने के बाद मीडिया के सम्मुख आयी हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा है तीनों हत्यारों को इस बात की जरा भी शर्म, पश्चाताप नहीं है कि इन्होने कितना बड़ा अपराध किया है। तस्वीरों में इनके चेहरे के भावों से स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि अंकिता की हत्या बहस या फिर अचानक नहीं बल्कि पूरे प्लान के तहत की गई है, क्योंकि जो लड़की अपने दोस्त से कहे कि वो यहाँ से (रिसोर्ट) से निकलना चाहती है वही फिर इन दरिंदो के साथ घूमने कैसे जा सकती है।
वहीं दूसरी ओर उत्तराखण्ड पुलिस का कहना है कि पूरे केस की जाँच हेतु sit गठित की जा चुकी है और sit बड़ी तेजी से सारे सबूतों को इकठ्ठा कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने हेतु प्रयासरत है। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा केस से सम्बंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील जनता से की है। पुलिस का कहना है कि रिसोर्ट में तोड़ फोड़ से पहले ही तमाम सबूत रिसोर्ट से बरामद कर लिए गए थे जिस कारण पूरी हत्याकाण्ड का केस उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से मजबूती से कोर्ट में पेस किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर अंकिता के पिता ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की माँग की है और उन्होंने अंकिता के हत्यारों जल्द से जल्द फाँसी न दिए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।