रुद्रप्रयाग : राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) साहब नशे में धुत! सड़कों पर दिखे आराम फरमाते हुवे!। Rudraprayag।uttarakhand। Revenue Police Uttarakhand


                       जहाँ एक ओर अंकिता हत्याकांड में पटवारी की लापरवाही या संलिप्तता से पूरे देश भर में एक मात्र राजस्व पुलिस ब्यवस्था को अभी तक ढोने वाले उत्तराखण्ड राज्य में यह ब्यवस्था अपने ऊपर लगे दाग धुलने की कोशिस कर रही है वहीं आये दिन पटवारियों की ड्यूटी के प्रति लापरवाही के नमूने देखने को मिल ही जाते हैं, जिस कारण इस अंग्रेजों के काल से चली आ रही ब्यवस्था के प्रति उत्तराखण्ड के आम जन मानस का अविश्वास बढ़ना स्वाभाविक ही है।

                   दरअसल मामला रुद्रप्रयाग जनपद के चोपता बाजार का है जहाँ सूत्रों के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक घिमतोली चोपता शराब के नशे में सड़कों पर सोते पाए गए। जिस पर तहसीलदार रुद्रप्रयाग को सूचित करने पर पता चला कि  इन महाशय के खिलाफ आये दिन इसी प्रकार की शिकायतें आती हैं जिसको लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। वहीं स्थानीय जनता का कहना है कि पटवारी साहब अकसर ड्यूटी के दौरान नशे में रहते है जिस कारण आम जनता के कार्य समय पर नहीं हो पाते हैं। स्थानीय जनता ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में उच्च अधिकारीयों को सूचित किया जा चुका है एवं उच्च अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया लेकिन स्थिति यथावत बनी हुयी है।

                    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr