टिहरी : प्रीति के साथ हुई हिंसा मामले में वांछित ससुर को टिहरी पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार। tehri police। preeti। crime uttarakhand। uttarakhand police।

          दिनांक 20.09.2022 को कोतवाली नई टिहरी पर वादिनी श्रीमती सरस्वती देवी निवासी- रिंडोल जाखणीधार टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रतिवादी गण 1. सरस्वती उर्फ सुभद्रा (सास), 2. जया जगूडी ( ननद) 3. देवेन्द्र दत्त जगूड़ी(ससुर) निवासी गण- निकट गौरी शंकर मंदिर जीवनगढ़ विकासनगर देहरादून के विरुद्ध अपनी पुत्री प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, 15 दिनों से बाथरूम में बिना खाना पानी दिये बंद करने व उसे जान से मारने के लिए उसे प्रतिदिन गरम खौलते पानी से जलाने, उसके मुँह में कपड़ा ठूँस कर सास व ननद पिटाई करने, गरम तव्वे से उसके सर पर भी वार करने के सम्बंध में मु0अ0सं0-46/2022 धारा  307/323/506/504/498 भा0द0वि0 व 3/4 दहेज अधिनियम बनाम सरस्वती उर्फ सुभद्रा (सास), जया जगूडी ( ननद) व देवेन्द्र दत्त जगूड़ी(ससुर) पंजीकृत कराया गया।
        घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय टिहरी गढ़वाल द्वारा उक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में गिरफ़्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए दिनांक 20/09/2022 को अभियोग में नामजद अभियुक्ता सरस्वती उर्फ सुभद्रा देवी पत्नी देवेंद्र जगूडी (सास)निवासी- निकट गौरी शंकर मंदिर जीवनगढ़ विकासनगर देहरादून व जया जगूडी पुत्री देवेंद्र जगूडी निवासी- उपरोक्त (ननद) को उनके घर देहरादून से गिरफ्तार किया गया था।

           श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निर्देशन में उक्त अभियोग में नामजद/वांछित अभियुक्त (पीड़िता का ससुर) देवेन्द्र दत्त जगूड़ी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी।

      दिनांक 27/09/2022 को पुलिस टीम द्वारा  अभि0 देवेन्द्र दत्त जगूड़ी पुत्र श्री कीर्तिराम जगूडी निवासी लाइन जीवनगढ़ निकट गौरी शंकर मंदिर विकासनगर देहरादून (ससुर) उम्र 55 वर्ष हाल तैनाती बबेली बनोगी 2nd बटालियन A कंपनी ITBP जनपद कुल्लू हिमाचल प्रदेश को बबेली बनोगी कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त देवेन्द्र दत्त जगूड़ी उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम -
1.उ0नि0 राजेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी पीपलडाली, थाना नई टिहरी।
2.का0 190 अरविंद कुमार, कोतवाली नई टिहरी।
3. का0 दीपक sog।
4. का0 विकास सैनी sog।

टिप्पणियाँ

  1. इस बन्दे को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए, ये सास ससुर नहीं हैवान हैं

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr