फाटा : खाट लैंडस्लाइड जोन का होगा स्थाई उपचार, ₹47 करोड़ से अधिक धनराशि स्वीकृत। Khat Phata Landslide zone। Kedarnath Road

           
    आज से कुछ माह पूर्व हमने यानि 'डिजिटल पत्र' न्यूज पोर्टल द्वारा एक खबर चलाई गई थी, जिसमे केदारनाथ राजमार्ग पर खाट गाँव के समीप 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से लगातार हो रहे भू कटाव व भू धसाव के बारे में खबर छापी गई थी। जिस खबर का संज्ञान लेते हुवे भारत सरकार द्वारा इस नासूर बन चुके जोन के ट्रीटमेन्ट हेतु 47 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। जिससे केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के साथ - साथ खाट गाँव के ग्रामीणों ने भी राहत भरी सांस ली है। अब देखना होगा कि कब तक इस पर जमीनी स्तर पर कार्य प्रारम्भ होता है।
यह भी पढ़े - https://digitalpatr.blogspot.com/2022/07/blog-post_27.html
              इस लैंडस्लाइड जोन के ट्रीटमेन्ट हेतु धनराशि स्वीकृत होने पर केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने समस्त क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुवे अपने सोशियल मीडिया अकाउंट के माध्यम से कहा कि - "हमारे केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र और समस्त देशवासियों के लिए बहुत खुशी की खबर है कि भारत सरकार से NH 107 के खाट गांव में  जो लगातार भू धंसाव से प्रभावित रहा है, उसके ट्रीटमेंट के लिए 47 करोड़ 43 लाख रुपए की धनराशि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत कर दी गई है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि हमारे क्षेत्र के लिए है क्योंकि यह वर्तमान में केदारनाथ धाम का एकमात्र रास्ता एवम् मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग है। खाट गांव के अस्तित्व संकट में था एवं केदारनाथ यात्रा मार्ग यहां पर  बार बार बाधित रहता था। अब इससे निजात मिलने की आश है। क्षेत्रवासियों और देश विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए बहुत बड़ी सौगात के रूप में यह महत्वकांक्षी योजना है। एक वृहद संघर्ष के बाद इस महत्वकांक्षी योजना की सौगात हमारे क्षेत्र को मिल पाई है।
               मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी का विशेष धन्यवाद करती हूं।
सभी क्षेत्रवासियों को पुनः हार्दिक बधाईयां।।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

हरिद्वार : कलयुगी माँ नें 8 लाख में बेच डाला अपना ही बच्चा। डिजिटल पत्र। digitalpatr।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए