ऋषिकेश : अंकिता हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की फैक्ट्री में लगी आग! ankita bhandari murder। pulkit arya। vanantara resort।

                जहाँ एक अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के आरोपियों की सजा का आम जनमानस इंतजार कर रहा है वहीं दूसरी ओर अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड से जुड़े सबूतों, जगहों पर कभी बुलडोजर तो कभी आग लग रही है। दरअसल अंकिता भण्डारी हत्याकांड से जुड़े मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के ऋषिकेश स्थित वंनंतरा रिसोर्ट के पीछे ही पुलकित आर्य की ही एक फैक्टरी है, जिसमें आज सुबह संदिग्ध हालतों में आग लगना पाया गया। ये आग लगना इत्तेफाक है या सोची समझी साजिश इसके कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

            गौरतलब है कि मौके पर मौजूद लोगों ने आशंका जताई है कि जांच में पक्षपात हो सकता है, कहीं न कहीं आरोपियों को बचाने व सबूतों को नष्ट करने का प्रयास बाहुबलियों द्वारा किया जा रहा है।लोगों ने अंकिता भंडारी मर्डर केस की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि रिसॉर्ट का वो कमरा तोड़ा गया है जहां अंकिता भंडारी रहती थीं, और फिर रिसोर्ट एवं फैक्ट्री में आग लगना,ऐसे में सबूत नष्ट होने की संभावना है,लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।