केदारनाथ/रुद्रप्रयाग : बढ़ती ठंड के बीच स्वास्थ्य विभाग ने की हेल्थ एडवायजरी जारी।Kedarnath। Kedarnath Dham। Kedarnath Yatra 2022।

            स्वास्थ्य विभाग ने श्री केदार घाटी में कभी भी मौसम बदलने, लगातार बारिश होने व बीते कुछ दिनों में तापमान में आई गिरावट के बीच श्रद्धालुओं के ठंड से अस्वस्थ होने के मामले बढने पर हेल्थ एडवायजरी जारी की है। विभाग ने ठंड से बचाव के लिए जरूरी ऐहतियात बरतने की सलाह दी है।
           मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एच0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थापित चिकित्सा राहत केंद्रों में श्रद्धालुओं के ठंड से अस्वस्थ होने के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई यात्री पतले कपड़े पहनकर यात्रा कर रहे हैं। बताया कि श्री केदार घाटी क्षेत्र में कभी भी मौसम के बदलने से बारिश हो जाती है। नतीजतन बरिश में भीगने व ठंड से बचाव के दृष्टिगत पतले कपड़े पहने श्रद्धालुओं के हाइपोथर्मियां की चपेट में आने की आशंका बढ जाती है।

           उन्होंने श्री केदारनाथ धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं  से पर्याप्त मात्रा में गर्म व ऊनी  कपड़े पहनने, रेन कोट या छाता अनिवार्य रूप से साथ ले जाने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एच0सी0एस0 मर्तोलिया ने बताया कि विभाग द्वारा सड़क मार्ग पर स्थापित जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों में तैनात कार्मिकों को श्री केदारबाबा के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को गर्म व ऊनी कपड़े पहनने व साथ रखने की अपील करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही यात्रा मार्ग पर कार्यरत अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से इस बाबत यात्रियों को जरूरी ऐहतियाती कदम उठाने की सलाह देने की अपील की है।
         उन्होंने कहा कि पैदल यात्रा मार्ग पर चिकित्सा राहत केंद्र छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी, भीमबली, रामबाड़ा, छोटी लिनचौली, बड़ी लिनचौली, कैंची भैरव ग्लेशियर, रूद्रा प्वाइंट, बेस कैंप व एसएडी केदारनाथ में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने यात्रियों से अस्वस्थ होने की दशा में निकटतम चिकित्सा राहत केंद्र में या 104 हेल्प लाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।
         बताते चलें श्री केदारनाथ धाम में यात्रा ने नया कीर्तिमान रच दिया है इस सीजन में 15,02,303 यात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं, अभी 8 दिन की यात्रा शेष बची है 
श्री केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या, दिनांक 16.10.2022
पुरुष- 10588
महिला- 4911
बच्चे- 892
विदेशी पुरुष- NIL
विदेशी महिला- NIL
विदेशी बच्चे- Nil
 दैनिक योग- 16,391
सम्पूर्ण योग- 15,02,303

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr