रुद्रप्रयाग : बाइक सवार को कुचला ट्रक ने, दर्दनाक मौत। Rudraprayag। Road accident।
जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग में लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन के लिए मुशीबत के सबब बने हैं, ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट से दुरुस्त हुई सड़के भी वाहन चालकों की गति स्वतः ही बढ़ा रही हैं, जिस कारण आये दिन ओवर स्पीड अथवा यातायात नियमो का सही पालन न होने की वजह से रोड़ हादसों की गिनती में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल भी महज एक रेफर सेंटर बन कर रह गया है, जहाँ गंभीर घायल मरीज को प्राथमिक उपचार देकर रेफर भर कर दिया जाता है। शायद जिला अस्पताल में प्रयाप्त सुविधाएँ होती तो घायल बाइक सवार बच सकता था।
दरअसल मामला रुद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय का है, जहाँ एक बाइक सवार केदारनाथ बाईपास की ओर जाते हुवे ट्रक के नीचे आ गया। बताया जा रहा है कि ट्रक श्रीनगर -बद्रीनाथ राजमार्ग की ओर से आ रहा था। घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले जाया गया, जहाँ बाइक सवार का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल द्वारा गंभीर स्थिति का हवाला देकर घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाते हुवे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मृत बाईक सवार की पहचान हिमांशु पुत्र कुंवर सिंह ग्राम सिनाऊ जनपद चमोली के रूप में बताई जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें