फाटा/रुद्रप्रयाग : रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुवा कुर्मान्चल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ।

*कुर्मान्चल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुवा शुभारम्भ।
*मुख्य अथिति केदारनाथ प्रसाद संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण ने किया टूर्नामेंट का शुभारम्भ।
*टूर्नामेंट के पहले मैच में मिली खाट को पहली जीत।
*सुधांशु तिवारी ने खेली नाबाद 61 रन की आतिशी पारी।


         कुर्मान्चल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ आज मुख्य अथिति केदारनाथ प्रसाद संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण जी के कर कमलों द्वारा किया गया। नारायण क्रिकेट स्टेडियम मे आयोजित भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम मैच(शो मैच )खाट बनाम फाटा के बीच खेला गया जिसमें खाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुवे कुल दश ओवरों में सुधांशु तिवारी की आतिशी 61 रनों की पारी की बदौलत कुल 90 रन का लक्ष्य फाटा के सामने रखा। सुधांशु ने अपनी 61 रन की पारी में 5 छक्के 4 चौके लगाए। लक्ष्य का सामना करते हुवे फाटा की ओर से बल्लेबाज अनुज ने अपनी टीम को कुल 34 व आलोक ने 15 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। फाटा की टीम को मात्र 10 रनों से टूर्नामेंट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के मैन ऑफ दि मैच सुधांशु (61 रन 3 विकेट ) रहे।
           बता दें कि आज दिनांक 1 दिसंबर से इस टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ₹ एक लाख एवं उपविजेता टीम को ₹41000 के साथ ट्रॉफी व टूर्नामेंट में अन्य कई आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे। जबकि क्लब द्वार प्रवेश शुल्क मात्र ₹ चार हजार रखा गया है।
            मुख्य अथिति केदारनाथ प्रसाद संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण जी ने टूर्नामेंट का आगाज करते हुवे कमेटी को बेहतरीन आयोजन की बधाई दी एवं उन्होंने युवाओं से स्वस्थ रहने हेतु खेलों मे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की खास अपील की।
              उन्होंने कहा कि अपने निजी दैनिक कार्यों के साथ-साथ सभी को फिट रहने के लिए रोज कुछ न कुछ समय खेलों को भी देना चाहिए। वहीं क्रिकेट क्लब के संरक्षक एवं केदारनाथ प्रसाद संघ के कोषाध्यक्ष अर्जुन तिवारी जी ने मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट लोकल फॉर वोकल की भूरी - भूरी प्रशंसा की, उन्होंने स्थानीय प्रोडक्ट को इस्तेमाल व उनका प्रचार -प्रसार की सभी लोगों से खास अपील की।
             टूर्नामेंट के शुभारम्भ समारोह में कुर्मान्चल क्रिकेट क्लब खाट (फाटा) के अध्यक्ष जमुना प्रसाद जी, उपाध्यक्ष लोकेश चन्द्र जी, सचिव प्रमोद तिवारी जी, कोषाध्यक्ष बंसीप्रसाद जी, ग्राम प्रधान योगेन्द्र तिवारी जी, टीकाराम सेमवाल जी, पप्पू तिवारी,संदीप तिवारी,अंकित तिवारी, अमित तिवारी, सुभाष तिवारी, प्रदीप तिवारी, शुरेंद्र तिवारी, मोती तिवारी, तीर्थ प्रसाद तिवारी आदि गणमान्य ब्यक्तियों के साथ समस्त क्षेत्रवासी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr