फाटा/रुद्रप्रयाग : केदारवैली रामपुर के नाम रहा इस साल का ऐतिहासिक कुर्मान्चल कप। digitalpatr। डिजिटल पत्र।

* केदारवैली बनाम कार्तिक इलेवन के बीच हुई कुर्मान्चल कप की खिताबी भिड़ंत।
* ₹ 1 लाख के साथ फाइनल विजेता ट्रॉफी ले गई केदारवैली रामपुर
* उपविजेता कार्तिक 11 को मिली ₹ 41 हजार के साथ ट्रॉफी
* निर्धारित 20 ओवर मे 115 के छोटे टोटल पर हुई बड़ी भिड़ंत


              फाटा / रुद्रप्रयाग :  कुर्मान्चल एकादश क्रिकेट क्लब खाट (फाटा) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला इस टूर्नामेंट की दो सशक्त टीमों केदारवैली रामपुर बनाम कार्तिक इलेवन अगस्तमुनी के बीच खेला गया, जिसमे केदार वैली की टीम ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात्र 11 रन से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर ₹ एक लाख के साथ ऐतिहासिक कुर्मान्चल कप अपने नाम किया। भले ही स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाजी करते हुवे केदारवैली की टीम निर्धारित 20 ओवरो में महज 17 ओवर खेल कर 114 रन ही बना पाई लेकिन छोटा टोटल होते हुवे भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुवे केदारवैली की टीम ने मात्र 11 रनों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर फाईनल अपने नाम किया।
                केदारवैली ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुवे सूरज के 32 व करन के 31 रनो की बदौलत महज 114 रन ही बोर्ड पर लगा पाई जबकि कार्तिक 11 की ओर से सिमरन ने 3 विकेट, श्रीदेश व दीवान ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। छोटे टोटल का पीछा करते हुवे कार्तिक 11 की ओर से अंकुश 24 व सिमरन 32 रन की बदौलत महज 103 रन ही बना पाई, और एक संघर्ष पूर्ण फाईनल मुकाबले में केदार वैली की टीम कुर्मान्चल कप व ₹1 लाख की इनाम राशि अपने नाम कर गई।
                इस फाईनल मुकाबले मे शानदार ऑलराउंडर सूरज(केदारवैली) 32 रन 3 विकेट को मैन ऑफ दि मैच ट्रॉफी व नगद ₹2500 का पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ दि टूर्नामेंट पियूष (कार्तिक 11) को ₹3100 के साथ एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। बेस्ट बल्लेबाज के रूप मे अखिलेश (एफ सी सी खड़िया) को चुना गया, बेस्ट विकेट कीपर मोंटी (कार्तिक 11) एवं अनुशासित टीम जे सी सी जामू को भी पुरस्कृत किया गया। इन तमाम पुरस्कारों के अतिरिक्त कई अन्य पुरस्कार भी वितरित किये गए।
               इस फाईनल मैच के कार्यक्रम का मुख्य अथिति अर्जुन प्रसाद(वरिष्ठ भाजपा नेता)एवं विशिष्ट अथिति लक्ष्मण सजवाण (अध्यक्ष केदार प्रसाद संघ) द्वारा उदघाटन किया गया। मुख्य अथिति अर्जुन प्रसाद ने युवाओं से खेल को खेल भावना एवं अनुशासित ढंग से खेलने की अपील की, एवं समस्त कुर्मान्चल कमेटी को सफल आयोजन की बधाई दी। वहीं क्लब के अध्यक्ष जमुना प्रसाद ने कहा कि इसी तरह के आयोजन जिसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले ऐसे कार्यक्रम क्लब द्वारा लगातार आयोजित किये जायेंगे। टूर्नामेंट के समापन समारोह का मंच संचालन संजय तिवारी द्वारा किया गया। समापन समारोह के दौरान क्लब के उपाध्यक्ष लोकेश चन्द्र, सचिव आशुतोष, कोषाध्यक्ष बंसीप्रसाद, देवी सेमवाल, पप्पू तिवारी, शशिभूषण, कुलदीप, संदीप, प्रवीण मैखंडी,प्रेमसिंह,अंकित तिवारी, अमित तिवारी, नितिन, सुभाष, दुर्गेश, आदि गणमान्य ब्यक्तियों के साथ समस्त क्षेत्रवासी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
                


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr