केदारनाथ : हेलीकाप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत, नियमो के प्रति लापरवाही पड़ी महँगी! kedarnath helicoptar crash। kedarnath helicoptar service

         
              केदारघाटी में हेली कंपनियों के लिए बने नियम कानूनों की धड़ल्ले से धज्जियाँ उड़ा रही कंपनियों की लापरवाही एक बार फिर कई लोगों की मौत का कारण बनी हैं। आज दोपहर लगभग 12 बजे आसपास आर्यन हेली कंपनी का हेलीकाप्टर केदारनाथ से यात्रियों को गुप्तकाशी लाते हुवे केदारनाथ से महज 2 किलोमीटर की दुरी पर गरुड़चट्टी नमक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे सूचना के अनुसार पाइलेट समेत 7 लोग मौजूद थे, और सभी 7 लोगों की मौत की सूचना है। अब तक 2013 की आपदा के बाद से कुल 6 हेलीकाप्टर हादसे केदारनाथ में हो चुके हैं। जिनमे लगभग 30 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस बार के हादसे कि मुख्य वजह मौसम खराब होना बताया जा रहा है।

         स्थानीय लोगों के मुताबिक आज सुबह से ही केदारघाटी में मौसम खराब बना हुवा था, लेकिन मौसम की परवाह न करते हुवे हेली कम्पनियों ने कोहरे,भारी बारिस व हिमपात के बावजूद भी केदारनाथ में हेली सेवा जारी रखी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आज ही नहीं बल्कि हेली कंपनियों द्वारा रोज नियमो की धज्जियाँ उड़ाई जाती हैं, खराब मौसम होने के बावजूद भी कम्पनियाँ गाइडलाइन का पालन नहीं करती हैं और लोगों की जान दाँव पर लगाकर सेवा जारी रखती हैं, और प्रशासन भी मूकदर्शक बन इनके नियमों को ताक पर रखने को अनदेखा करता आ रहा है।

             स्थानीय लोगों के मुताबिक मौसम खराब के साथ साथ हेली कम्पनियाँ समय का भी सही पालन नहीं करती हैं, कुछ कम्पनियाँ देर शाम अंधेरा होने के बावजूद भी केदारनाथ के लिए उडाने भरती रहती हैं और महज कुछ और कमाने के लालच में यात्रियों की जान जोखिम में डाल देते हैं। इसके अलावा हेलीकाप्टरों को  केदारघाटी की मानव बस्तियों, स्कूलों, अस्पतालों के काफी नजदीक उड़ाना भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है।  

                    इस दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर केदारनाथ में नियुक्त स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन की टीमें तत्काल रेस्क्यू कार्य हेतु दुर्घटनास्थल पर पहुंची। इस दुर्घटना में हैलीकॉप्टर के पायलट सहित कुल 07 लोगों की दु:खद मृत्यु हुई है। इन दुर्घटना में मृत हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

मृतकों का विवरण
1 श्री अनिल सिंह - पायलट, (उम्र 57 वर्ष) निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र
2 श्रीमती उर्वी बराड (25 वर्ष) भावनगर, गुजरात
3 श्रीमती कृति बराड (30 वर्ष) भावनगर, गुजरात
4 श्रीमती पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर, गुजरात
5 श्रीमती सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
6 श्रीमती कला (50 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
7 श्री प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर, चेन्नई
                मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश की घटना पर गहरा दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। उन्होंने घटना की जाँच के आदेश दिए हैं।



          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr