रुद्रप्रयाग : केदारनाथ विधायक 'शैलारानी रावत' नें 'प्रधानमंत्री मोदी' को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन।। Modi in Kedarnath।। badrinath।। kedarnath ropeway।। saila rani rawat।।

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत नें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बाबा केदारनाथ जी के दर्शन के अवसर पर प्रधानमंत्री जी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ बद्रीनाथ दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने 3400 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं शिलान्यास किया। जिसमे मुख्यतया गौरीकुण्ड -केदारनाथ रोपवे, हेमकुण्ड -गोविंदघाट रोपवे, जोशीमठ - मलारी राजमार्ग, माना गाँव से माना पास तक राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण  हेतु धनराशि आवंटित कर शिलान्यास किया। वहीं केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत भी केदारनाथ दौरे के दौरान उनके साथ मौजूद रही। विधायक केदारनाथ ने क्षेत्र के विकास हेतु अपनी चार सूत्रीय माँगे ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री के सम्मुख रखी। उन्होंने अपने ज्ञापन में अपनी चार सूत्रीय मांगों के जरिये कहा -
1- बेहतर यात्रा ब्यवस्था के लिए गौरीकुण्ड से रामबाड़ा व रामबाड़ा से चौमासी तक वनवे सड़क निर्माण की स्वीकृति।
2- केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक सड़क के दौनो ओर सरकार द्वारा दुकाने निर्मित कर स्थानीय लोगों को दुकाने किराये पर देने की स्वीकृति विषयक।
3- त्रियुगीनारायण, मध्यमहेश्वर, तुंगनाथ, कालीमठ, व मक्कूमठ का भी ब्यापक प्रचार -प्रसार किया जाना जनहित में नितांत आवश्यक है।
4- आपदा प्रभावित होने के कारण यहाँ की संस्कृति व सामाजिक क्रियाकलाप उन्नयन हेतु महिला मंगल दलों को ₹ 2 करोड़ की धनराशि स्वीकृति विषयक।
                   उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सभा का हर भूभाग आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है इसलिए केदारनाथ विधानसभा के हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ा जाय। त्रियुगीनारायण – पवालीकांठा, त्यूणी – मोठ बुग्याल, चौमासी – खाम – केदारनाथ, रासी – मनणामाई – केदारनाथ, मदमहेश्वर – पाण्डव सेरा – नन्दीकुण्ड, राऊलैंक – काली शिला, बुरूवा – गडगू – विसुमीताल, देवरिया ताल – ताली – विसुमीताल, देवरिया ताल – चोपता – चोपता – राकसी – मोहनखाल , मक्कूमठ – सौर भूतनाथ – कौलाजीत – कार्तिक स्वामी पैदल ट्रैकों को विकसित करने से पर्यटन व्यवसाय में इजाफा होने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे योजना को बढ़ावा मिल सकता है तथा गाँव से होने वाले पलायन पर अंकुश लग सकता है।।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

ओप्पो रेनो की 8 सीरीज लॉन्च, ओप्पो रेनो 8 प्रो और ओप्पो रेनो 8 , शुरुवाती कीमत 29999 रूपए

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम के कपाट हुवे शीतकालीन 6 माह हेतु बंद। GANGOTRI DHAM CLOSING। CHARDHAM YATRA।