संदेश

फाटा : NH की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण, प्रशासन नहीं ले रहा सुध।

चित्र
फाटा : केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 'डौल्या देवी डेंजर जोन' के निकट स्थित खाट गाँव के नीचे लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसमे कार्यदाई संस्था एवं NH की घोर लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में सड़क का ऑल वेदर रोड के अंतर्गत चौड़ीकरण किया गया लेकिन चौड़ीकरण में बरती गयी लापरवाही के चलते गाँव के दर्जन से अधिक आवासीय भवन, गौशालाएं, कृषि भूमि, प्राथमिक विद्यालय, ग्राम मन्दिर आदि संपत्तियां खतरे की जद में बनी हुई है। बता दें कि कुछ माह पूर्व ही गाँव के नीचे स्थित केदारनाथ राजमार्ग का चौड़ीकरण किया गया था लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से न तो पुख्ता सुरक्षा दीवार और न ही जल निकासी हेतु नालियों का निर्माण किया गया जिससे गाँव के नीचे लगातार कटाव जारी है और ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार शासन / प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है लेकिन धरातल पर अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समस्या संज्ञान नहीं लिया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूरी ...

फाटा /रुद्रप्रयाग : 21 अगस्त से होगा माँ डॉल्या देवी देवरा यात्रा का आगाज।

चित्र
फाटा / रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ मार्ग स्थित खाट गाँव में डॉल्या देवी देवरा यात्रा का शुभारम्भ 21 अगस्त से होने जा रहा है जो 5 सितम्बर तक चलेगी। देव डोली क्षेत्र भ्रमण के साथ केदारनाथ यात्रा पर मुख्यतः रहेगी। ग्रामीणों के अनुसार डॉल्या देवी देवरा यात्रा का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है।       प्राचीन मान्यताओं के अनुसार समूचे उत्तराखण्ड में देव डोलियों को तीर्थ यात्राओं पर ले जाने की प्रथा रही है, इसी क्रम में खाट, खड़िया गाँव के तीर्थ पुरोहितों द्वारा भी इस वर्ष ग्राम देवी डॉल्या को क्षेत्र भ्रमण के साथ केदारनाथ की तीर्थ यात्रा पर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार माँ डॉल्या देवी दुर्गा का ही रूप मानी जाती है।       मौके पर देवरा समिति के अध्यक्ष शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष जयंती प्रसाद, सचिव प्रमोद तिवारी, तमाम पदाधिकारी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं समिति के मीडिया प्रभारी अंकित तिवारी नें बताया कि इस 15 दिवसीय देवरा यात्रा का सम्पूर्ण लाइव प्रसारण "माँ डॉल्या देवी मन्दिर खाट" फेसबुक पेज पर किया जायेग...

प्रधानमंत्री ने देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया

चित्र
“दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा में सहजता के साथ-साथ नागरिकों के लिए अधिक आराम सुनिश्चित करेगी” “भारत अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और गरीबी से लड़ने में विश्व के लिए आशा की किरण बन गया है” “यह दशक उत्तराखंड का दशक होने जा रहा है” “देवभूमि विश्व की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र होगी” “सरकार का फोकस उत्तराखंड के लिए विकास के नवरत्नों पर है” “डबल इंजन की सरकार, डबल पावर और डबल स्पीड से काम कर रही है” “21वीं सदी का भारत बुनियादी ढांचे की क्षमता को अधिकतम करके विकास की और ऊंचाइयों को छू सकता है” “पर्वतमाला परियोजना आने वाले दिनों में राज्य का भाग्य बदलने जा रही है” “सही नीयत, नीति और समर्पण विकास को प्रेरित कर रहा है” “देश अब रुकने वाला नहीं है, देश ने अब अपनी गति पकड़ ली है, पूरा देश वंदे भारत की गति से आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नव विद्युतीकृत रेल खंडों को भी राष्ट्र को समर्पित किया और उत्तराखंड को 100 प्रतिशत ...

हरिद्वार : लोक सेवा आयोग नें पटवारी परीक्षा के नकलचियों के नाम किये सार्वजनिक! - डिजिटल पत्र। digitalpatr

चित्र
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा विगत दिनों आयोजित राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी ) की भर्ती में नकल करने वाले अभ्यर्थियों के नाम अपनी वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किये हैं, नाम के साथ उन अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक भी आयोग द्वारा साझा किये गए हैं। आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुवे अनुचित साधनों से परीक्षा देने का हवाला उन अभ्यार्थियों के संबंध में दिया है। पटवारी परीक्षा के साथ संयुक्त कनिष्ठ अभियंता परीक्षा 2021 में भी अनुचित तरीके से परीक्षा देने वालों के नाम सार्वजनिक किये हैं। और उन तमाम अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाने की पुष्टि की है। जानकारी के लिए बता दें कि आज ही उत्तराखण्ड सरकार द्वारा नकल विरोधी क़ानून जारी किया गया है जिसमे सजा का प्रावधान इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए स्पष्ट रूप से किया गया है।

देहरादून : लागू हुआ नकल विरोधी कानून, नकल करने व कराने वालों को मिलेगी ये सजा। - डिजिटल पत्र। digitalpatr।

चित्र
          राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी ने उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही ये अध्यादेश प्रदेश में लागू हो गया है।           उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 09 फरवरी, 2023 को उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान करते हुए माननीय राज्यपाल की मंजूरी के लिए अग्रसारित किया था। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति, प्रिटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा तथा दस करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। आजीवन कारावास और 10 करोड़ जुर्माना           यदि कोई व्यक्ति संगठित रूप से परीक्षा...

रुड़की :जेई/एई परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में जीनियस कोचिंग संचालक गिरफ्तार - डिजिटल पत्र। digitalpatr

चित्र
           जेई/एई परीक्षा प्रकरण में S.I.T. ने की चौथी गिरफ्तारी नकल माफियाओं पर लगातार नकेल कसने के क्रम में SIT ने जे.ई./ए.ई. परीक्षा प्रश्न लीक प्रकरण में रुड़की में जीनियस कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है।           प्रारंभिक पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह वर्तमान में रुड़की में जीनियस नाम से कोचिंग सेंटर संचालित करता है जिसमें जेई के परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी करता है । अधिक पैसे कमाने के लालच में इसके पेपर लीक करने वाले गिरोह में शामिल होकर कुछ अभ्यर्थी से पेपर देने के एवज में 19 लाख रुपए तय किए जिनसे एडवांस के तौर पर कुछ धनराशि एवम ब्लैंक चेक लिए गए । अवैध धनराशी में से कोचिंग सेन्टरों में LED आदि जिनका मुल्य करीब 8.5 लाख है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अगर मेरी कोचिंग सेंटर से ज्यादा लड़के सेलेक्ट होंगे तो मेरे कोचिंग का नाम होगा। तभी ज्यादा लड़के मेरे कोचिंग सेंटर पर आएंगे। अगर मेरे सेंटर से लड़के सेलेक्ट नहीं होते हैं तो हम परीक्षा रद्द कराने के लिए पैसा देकर धरना प्रदर...

हरिद्वार : कलयुगी माँ नें 8 लाख में बेच डाला अपना ही बच्चा। डिजिटल पत्र। digitalpatr।

चित्र
            कनखल क्षेत्र से अजब-गजब मामला प्रकाश में आया है जहाँ महज 8 लाख रुपए के लिए एक माँ नें अपने ही 3 माह के नवजात शिशु को बेच डाला। दरअसल मामला   दिनांक 09/02/23 को थाना कनखल क्षेत्रांतर्गत बच्चे की खरीद फरोख्त का है जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कनखल पुलिस द्वारा फुटबॉल ग्राउंड राम विहार कनखल से 04 आरोपियों को ₹5 लाख रुपए सहित दबोचा।            पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि शादी को 10 वर्ष हो गए है और मेरी एक बेटी है और मेरी पत्नी एक लडका चाहती है। जिस पर सौदा करने के लिए बतौर बिचौलिया काम कर रही महिला हर्षी के कहने पर अभियुक्त द्वारा मोनिका नाम की महिला से सम्पर्क किया गया जिसका 03 माह का बच्चा है। बच्चे का सौदा 08 लाख रुपये में किया गया तथा एडवांस के तौर पर 05 लाख रुपये नगद दिये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कनखल पर मु0अ0स0 54/23 धारा 370 भादवि व 80/81 जे0 जे0 एक्ट पंजीकृत किया गया। 

देहरादून : बॉबी पंवार के समर्थन में बेरोजगार संघ ने किया जौनसार के 27 गाँवो के देहरादून कूच का आह्वान! डिजिटल पत्र। digitalpatr।

चित्र
           उत्तराखण्ड भर्ती परीक्षाओं में हो रही धाँदली के विरोध एवं परीक्षाओं की सीबीआई जाँच की माँग को लेकर उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ ने गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया था जिसमे उत्तराखण्ड भर से युवा राजधानी दून में एकत्र हुवे थे। जुलूस के दौरान पुलिस एवं युवाओं के बीच जमकर बबाल कटा और पुलिस द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई युवाओं को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को उनके अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया!          अब बेरोजगार संघ ने अपने फेसबुक अकॉउंट के जरिये जौनसार बाबर के 27 गाँवो के साथ -साथ गढ़वाल व कुमायूँ क्षेत्र का बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार एवं उनके साथियों की रिहाई को लेकर देहरादून कूच का आह्वान किया है!खासकर बॉबी पंवार की खत के 27 गाँव उनकी रिहाई को लेकर देहरादून कूच कर सकते हैं। जिसकी पूरी जिम्मेदारी बेरोजगार संघ नें सरकार के ऊपर रखी है। यह समस्त जानकारी उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ से अपने सोशियल मीडिया अकॉउंट के जरिये साझा की है। बता दें कि उत्तराखण्ड बेरो...

देहरादून : भानियावाला से ऋषिकेश मार्ग होगा 4 लेन, 1हजार करोड़ से अधिक की धनराशि जारी । digitalpatr। डिजिटल पत्र।

चित्र
                राजधानी देहरादून को पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने वाला देहरादून - ऋषिकेश राजमार्ग देहरादून से भानियावाला तक फोर लेन हो चुका है, लेकिन अभी भी भानियावाला से ऋषिकेश तक मार्ग भारी ट्रैफिक के बावजूद 2 लेन ही है इसी क्रम में भारत सरकार ने भानियावाला से ऋषिकेश तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिए हाइब्रिड एनुइटी मोड (एचएएम) में 1036.23 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इसकी जानकारी दी। इस सड़क के फोरलेन बनने से जहां देहरादून से ऋषिकेश का सफर जाम से निजात मिलने पर आसान होगा, वहीं रानीपोखरी से ऋषिकश के बीच वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव के संघर्ष में भी कुछ कमी आ सकती है। परियोजना के तहत वन क्षेत्र में चार एलिफेंट कॉरिडोर बनेंगे। बता दें कि ऋषिकेश से रानिपोखरी के बीच घना वन क्षेत्र एवं हाथी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से आये दिन वाहनों के साथ साथ वन्य जीवों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है, इस परियोजना के तहत इस वन क्षेत्र में चार एलीफैंट कोरिडोर बनने से कुछ निजात मिल सकती है।   ...

नई दिल्ली : अब हाइड्रोजन से चलेंगी बसें, प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झंडी। डिजिटल पत्र। digitalpatr।

चित्र
प्रधानमंत्री ने भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान ऑयल इंडिया लिमिटेड की हाइड्रोजन बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान छह फरवरी, 2023 को ऑयल इंडिया लिमिटेड (ऑयल) द्वारा स्वदेश में विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ई-बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी छह फरवरी, 2023 को भारत ऊर्जा सप्ताह के दौरान स्वदेश में विकसित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ई-बस को झंडी दिखाकर रवाना करते हुये राष्ट्रीय हाइड्रोजन अभियान और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के क्रम में आयल ने अपने स्टार्ट-अप कार्यक्रम (स्नेह) के तहत स्वदेश में विकसित हाइड़्रोजन ईंधन पर चलने वाली बस को विकसित किया है। यह बस बैटरी और फ्यूल सेल का मिला-जुला संस्करण है। फ्यूल सेल में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जाता है, जो बिजली पैदा करता है और बिजली से चलने वाली मोटर काम करने लगती है। यह सहायक बैटरी को चार्च भी करता है तथा गति बढ़ाने और ब्रेक लगाने के दौरान बैक-अप शक्ति प्रदान करता है। फ्यूल सेल की क्षमता 60 किलोवॉट है और इसमें बिजली पैदा करने के लिये प्रोटॉन ...

देहरादून : उत्तराखण्ड रोडवेज का बढ़ा किराया, यूपी से होकर गुजरने वाली बसों का सफर हुवा महँगा। digitalpatr। डिजिटल पत्र।

चित्र
                         उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा उत्तराखण्ड के अन्य क्षेत्रों एवं बाहरी राज्यों को जाने वाली रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोतरी की है, अब जो बसें उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी उनका सफर यात्रियों को महँगा पड़ने वाला है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों का किराया बढ़ने के कारण जो भी बसें उत्तर प्रदेश के क्षेत्र से होकर गुजरेंगी उन सब रुटों पर किराये में बढ़ोतरी की गई है। अब उत्तराखण्ड से अन्य राज्यों का सफर एवं देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की आदि क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश होते हुवे कुमायूँ, गढ़वाल की ओर के रुटों पर भी किराया बढ़ा है।           परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि राज्य के भीतरी मार्गों पर किराया पूर्व की भांति ही लिया जाएगा। लेकिन जो बसें यूपी के क्षेत्र से होकर नहीं निकलती हैं वह पूर्व के किराये पर ही चलेंगी। जैसे देहरादून से हरिद्वार, देहरादून से ऋषिकेश, विकासनगर, चकराता, दून से मसूरी, दून से श्रीनगर आदि...

लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। डिजिटल पत्र। digitalpatr।

चित्र
फर्जी इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर युवती व उसके पति को गाली गलौच व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने दिया 41 (क) CrPC का नोटिस, अभियुक्त का मोबाइल फोन किया जब्त।        दिनाँक- 22.12.2022 को एक युवती द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर युवती व उसके पति को गंदी गालिया करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध IT Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़, श्री मोहन चन्द्र पाण्डे द्वारा विवेचना के दौरान साइबर सैल की मदद से सुरागरसी- पतारसी करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त, गिरीश चन्द्र पुजारी पुत्र श्री चन्द्रशेखर पुजारी, निवासी- ग्राम अमखेड़ा थाना चोरगलिया हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष को आज दिनांक- 04.01.2023 को कोतवाली पिथौरागढ़ बुलाकर पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना ज...

रुद्रप्रयाग : कोविड को लेकर जनपद की 41 चिकित्सा इकाईयों में मॉक ड्रिल का आयोजन। डिजिटल पत्र। DIGITALPATR।

चित्र
कोविड की तैयारियों को लेकर जनपद में माधवाश्रम कोटेश्वर कोविड चिकित्सालय सहित जनपद की 41 राजकीय चिकित्सा इकाईयों में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का आयोजन कर व्यवस्थाओं को परखा गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मॉक ड्रिल में व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाए जाने पर संतोष व्यक्त करने के साथ-साथ विभाग को कोविड व्यवस्थाओं को पूरी निगरानी के साथ अतिरिक्त सर्तकता बरतने को कहा है।              मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा.एच.सी.एस.मार्तोलिया ने बताया कि कोविड संक्रमण से निपटने के लिए मंगलवार को जनपद के माधवाश्रम कोविड चिकित्सालय, डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी सहित 41 राजकीय चिकित्सालयों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। माधवाश्रम चिकित्सालय में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, सा.स्वा.कें. अगस्त्यमुनि में नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, प्रा.स्वा.के.ऊखीमठ में नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा व अन्य चिकित्सा इकाईयों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल क...

फाटा/रुद्रप्रयाग : केदारवैली रामपुर के नाम रहा इस साल का ऐतिहासिक कुर्मान्चल कप। digitalpatr। डिजिटल पत्र।

चित्र
* केदारवैली बनाम कार्तिक इलेवन के बीच हुई कुर्मान्चल कप की खिताबी भिड़ंत। * ₹ 1 लाख के साथ फाइनल विजेता ट्रॉफी ले गई केदारवैली रामपुर * उपविजेता कार्तिक 11 को मिली ₹ 41 हजार के साथ ट्रॉफी * निर्धारित 20 ओवर मे 115 के छोटे टोटल पर हुई बड़ी भिड़ंत               फाटा / रुद्रप्रयाग :  कुर्मान्चल एकादश क्रिकेट क्लब खाट (फाटा) द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुकाबला इस टूर्नामेंट की दो सशक्त टीमों केदारवैली रामपुर बनाम कार्तिक इलेवन अगस्तमुनी के बीच खेला गया, जिसमे केदार वैली की टीम ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात्र 11 रन से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज कर ₹ एक लाख के साथ ऐतिहासिक कुर्मान्चल कप अपने नाम किया। भले ही स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाजी करते हुवे केदारवैली की टीम निर्धारित 20 ओवरो में महज 17 ओवर खेल कर 114 रन ही बना पाई लेकिन छोटा टोटल होते हुवे भी गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुवे केदारवैली की टीम ने मात्र 11 रनों से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर फाईनल अपने नाम किया।               ...

फाटा/रुद्रप्रयाग : रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुवा कुर्मान्चल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ।

चित्र
* कुर्मान्चल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुवा शुभारम्भ। *मुख्य अथिति केदारनाथ प्रसाद संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण ने किया टूर्नामेंट का शुभारम्भ। *टूर्नामेंट के पहले मैच में मिली खाट को पहली जीत। *सुधांशु तिवारी ने खेली नाबाद 61 रन की आतिशी पारी।          कुर्मान्चल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ आज मुख्य अथिति केदारनाथ प्रसाद संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सजवाण जी के कर कमलों द्वारा किया गया। नारायण क्रिकेट स्टेडियम मे आयोजित भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम मैच(शो मैच )खाट बनाम फाटा के बीच खेला गया जिसमें खाट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुवे कुल दश ओवरों में सुधांशु तिवारी की आतिशी 61 रनों की पारी की बदौलत कुल 90 रन का लक्ष्य फाटा के सामने रखा। सुधांशु ने अपनी 61 रन की पारी में 5 छक्के 4 चौके लगाए। लक्ष्य का सामना करते हुवे फाटा की ओर से बल्लेबाज अनुज ने अपनी टीम को कुल 34 व आलोक ने 15 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। फाटा की टीम को मात्र 10 रनों से टूर्नामेंट के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के मैन ऑफ दि मैच सुधांशु ...

फाटा/रुद्रप्रयाग : 1 दिसंबर से शुरू होगा खाट गाँव में क्रिकेट का महाकुंभ, विजेता को मिलेंगे ₹1लाख। डिजिटल पत्र।

चित्र
* रुद्रप्रयाग जनपद के खाट (फाटा ) में 1 दिसंबर से भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट होगा शुरू। * विजेता टीम को मिलेगी ₹ 1 लाख  की धनराशि के साथ ट्रॉफी। * उपविजेता टीम को मिलेगी ₹41 हजार की धनराशि के साथ ट्रॉफी। * 30 नवम्बर रहेगी प्रवेश शुल्क जमा की अंतिम तिथि। * रेड सोइल से तैयार होगी खास पिच।           फाटा / रुद्रप्रयाग : यूँ तो पूरे भारत में क्रिकेट सर्वाधिक लोकप्रिय खेल माना जाता है लेकिन पहाड़ के सीढ़ीनुमा खेतों में विपरीत परिस्थितियाँ होने के बावजूद भी इस लोकप्रिय खेल का सफल आयोजन करना ही एक बढ़ी बात होती है। और जब खेतों में खेल के अनुकूल पिच एवं खेल के अनुरूप बेहतर ब्यावस्थाएं देने की बात हो तो कहीं न कहीं सम्पूर्ण केदारघाटी में खाट (फाटा) गाँव का नाम सर्वोपरि ही रहता है।        विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कुर्मान्चल स्पोर्ट्स क्लब खाट (फाटा) द्वारा नारायण क्रिकेट स्टेडियम में भब्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विगत वर्षों की इनाम धनराशि को बढाकर विजेता टीम को 1लाख एवं उपविजेता टीम को 41 हजार की ...

रुद्रप्रयाग : खाद्य सामाग्री में मिलावट, ₹6 लाख 90 हजार का अर्थदंड। DIGITAL PATR। डिजिटल पत्र।

चित्र
              रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन इन दिनों खाद्य सामाग्री में मिलावट को लेकर सजग हुवा है,जनपद में किसी भी प्रकार से खाद्य सामग्री में मिलावट न हो, इस पर निगरानी रखने तथा सामग्री की सैंपलिंग के लिए जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित द्वारा खाद्य सुरक्षा अभिहीत अधिकारी को निरंतर चैकिंग अभियान कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। चैकिंग अभियान के दौरान मानक के अनुरूप  न पाए जाने वाले 19 प्रतिष्ठानों व दुकान संचालकों के विरुद्ध न्याय निर्णायक अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर किए गए थे। दायर वादों के निस्तारण के लिए न्याय निर्णायक अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दायर वादों में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 19 प्रतिष्ठानों व दुकान संचालकों पर 6 लाख 90 हजार का अर्थदंड आरोपित करते हुए वादों का निस्तारण किया गया।             न्याय निर्णायक अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिन व्यक्तियों पर अर्थदंड लगाया गया उनमें हरेंद्र सिंह कोटवाल पर बर्फी का सैंपल मानक के अनुरूप न पाए जाने प...

हरिद्वार : ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का रुड़की पुलिस ने किया खुलासा, मिली शाबाशी और इनाम। DIGITALPATR।

चित्र
तय वक्त के भीतर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का रुड़की पुलिस ने किया खुलासा, मिली शाबाशी और इनाम एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा सफल पुलिस टीम को ₹25000 इनाम की घोषणा दिनांक 09.11.2022 को कोतवाली रुड़की क्षेत्रान्तर्गत  ढण्डेरा से बिजौली जाने वाली चक रोड़ के किनारे गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव और एक हेलमेट बरामद हुआ था। मृतक के शरीर पर चोटो के गहरे निशान होने के साथ ही आस-पास काफी खून बिखरा पड़ा था जिससे स्पष्ट प्रतित हो रहा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त व्यक्ति की निर्ममता से हत्या की गई है। आस-पास के लोगों द्वारा शव की शिनाख्त न हो पाने पर फील्ड यूनिट व सी0आई0यू0 रुड़की की टीम को मौके पर बुलाया गया ।         घटना की जानकारी होने पर SSP श्री अजय सिंह द्वारा SHO रुड़की देवेन्द्र सिह चौहान को अज्ञात की पहचान के साथ-साथ हत्या का खुलासा कर घटना में शामिल सभी अज्ञात लोगों को कानून के दायरे में लाने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया था।        SP ग्रामीण एवं CO रुड़की विवेक कुमार के पर्यवेक्षण में घटना के खुलासे के ल...

रुद्रप्रयाग : 14 नवंबर तक होंगी सड़के गड्डामुक्त! - DIGITAL PATR

चित्र
                               जनपद की सभी सड़कों को 14 नवंबर, 2022 तक गड्ढा मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्ष में एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क से जुड़े सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं उन्हें गड्ढा मुक्त करने के लिए पैचवर्क का कार्य किया जाना है। ऐसी सभी सड़कों को प्राथमिकता से चिन्हित कर उनमें 14 नवंबर तक पैचवर्क करना सुनिश्चत करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।                      जिलाधिकारी ने कहा कि मा मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि आमजनमानस को आवाजाही में किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं सड़क में गड्ढे होने से कोई दुर्घटना घटित न हो इसके लिए स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी सड़कों को तत्परता के साथ गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि आमजनमानस को आवाजाही में किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने आम जनता से भी अ...

उज्जैन में रहेंगे अब बाबा केदार शीतकालीन 6 माह ? kedarnath। digital patr। डिजिटल पत्र।

चित्र
                    केदारनाथ धाम के कपाट शीतकालीन 6 माह हेतु बंद हो चुके हैं, प्राचीन परंपरा अनुसार अब शीतकालीन 6 माह की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारश्वर मंदिर उखीमठ में होगी। लेकिन अभी बाबा की शीतकालीन स्थल को लेकर एक नई बहस छिड़ चुकी है। एक प्रतिष्ठित अखबार के अनुसार बाबा केदारनाथ अब 8 माह हेतु उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर स्थित केदारश्वर महादेव मंदिर में विराजमान होंगे। प्रतिष्ठित अखबार के अनुसार बाबा केदार अब 8 माह हेतु उज्जैन में विश्राम करेंगे, और बाबा की पूजा अर्चना यहीं होगी। पुजारी विजय द्विवेदी के अनुसार अगले आठ माह हेतु बाबा उत्तराखण्ड में न रहकर उज्जैन के केदारश्वर मंदिर में ही रहेंगे। बाबा के उज्जैन में रहने की हुई थी आकाशवाणी                    प्रतिष्ठित अखबार के अनुसार बाबा केदारनाथ के उज्जैन में रहने को लेकर आकाश वाणी हुई थी। 6 माह केदारनाथ बर्फ से ढक जाने के कारण बाबा के दर्शन नहीं हो पाते हैं जिस कारण बाबा उज्जैन के केदारश्वर मंदिर में अपने भक्...